लालगंज: हलिया ब्लाक मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया, लंबे समय से जमा कूड़ा, कचरा, झाड़ियां और खरपतवार हटाए गए
हलिया विकासखंड मुख्यालय में बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे स्वच्छ भारत मिशन के तहत बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कूड़ा, कचरा, झाड़िया, खर-पतवार और सड़ी गली पत्तियों के ढेर को हटाकर परिसर की साफ सफाई की गई। दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने अभियान से जुड़कर ब्लॉक परिसर के साथ बाउंड्री के आसपास के हिस्सों की भी सफाई की गई।