काको: पिंजौरा पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा
Kako, Jehanabad | May 22, 2026 काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में प्रभारी मुखिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे का चार धारा पृथक्करण, खुले में कचरा फेंकने व जलाने पर रोक, उपभोक्ता शुल्क तथा बल्क वेस्ट जनरेटर के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।