कांके: रिम्स में रिम्स निदेशक की अध्यक्षता में PWD, PHED, इलेक्ट्रिकल और रिम्स के इंजीनियरों के साथ हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2024 रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार की अध्यक्षता में PWD, PHED, इलेक्ट्रिकल और रिम्स के इंजीनियरों के साथ बैठक हुई। बैठक में निदेशक ने कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि उनके ढुलमुल रवैया से रिम्स का कार्य नहीं होगा। उन्होंने अस्पताल परिसर में सिविल और इलेक्ट्रिकल के कचरा को जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं।