कांके: रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने पिछले तीन साल में हुए गंभीर अपराधों की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2024 डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रांची में पिछले तीन साल में हुए गंभीर अपराध के मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कई मामलों को लेकर डीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई। डीजीपी ने रांची एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी को जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए।