कांके: रांची के हीनू स्थित ईडी दफ्तर में IAS मनीष रंजन से ईडी ने करीब 11 घंटे की पूछताछ, टेंडर कमीशन से जुड़ा है मामला
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2024 झारखंड में टेंडर कमीशन मामले की ईडी जांच कर रही है। इस मामले को लेकर बीते दिन आईएएस मनीष रंजन ईडी ऑफिस पहुंचे थे। जिसके बाद टेंडर कमीशन घोटाले मामले में ईडी के अधिकारियों के द्वारा मनीष रंजन से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की गई। मनीष रंजन दिन के 11 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे थे।