कांके: हरमू बाजार स्थित एक मोबाइल टावर में लगी आग, बना अफरा तफरी का माहौल
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2024 रांची के हरमू बाजार स्थित एक मोबाइल टावर में बीते देर रात आग लग गई। आग लगने की वजह से इस इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या¹ में स्थानीय लोग जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती थी। फिलहाल आग लगने की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है।