मैहर: महाराजा नगर मैहर में दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, वीडियो वायरल
मैहर। शहर के महाराजा नगर में सोमवार देर रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। देवी जी मंदिर के पास रहने वाले किराना दुकानदार महेश प्रजापति के घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले मल्हार परिवार के लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।