आबू रोड: आबूरोड के उपलीबोर में शादी समारोह में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, वारदात के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के जाम्बूडी उपलीबोर आदिवासी क्षेत्र में सोमवार शाम शादी समारोह के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी प्रदीप डागा