कैरो: कैरो दौरे में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, विकास कार्यों में न हो लापरवाही
लोहरदगा जिले के नव पदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कैरो प्रखंड के अपने पहले दौरे में विकास योजनाओं, शिक्षा व्यवस्था और ऐतिहासिक धरोहरों की जमीनी हकीकत को करीब से परखा। दौरे के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुल से लेकर आवासीय विद्यालयों और जर्जर प्राचीन बौद्ध मठ तक का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।