*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा*
डीडवाना-कुचामन 14 नवंबर।
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की चार पंचायत समितियों में शनिवार को मतदान दिवस के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कोलिया, खुनखुना,रुवां,सानिया, गांवडी, खरेश, खोजास सहित विभिन्न मतदान बूथ स्तर पर की गई चुनावी तैयारियों, व्यवस्थाओं और मतदान की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों से संवाद कर ईवीएम मशीनों के सुचारू संचालन तथा अब तक हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं जैसे पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, रैंप और व्हीलचेयर का भी अवलोकन किया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सेक्टर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने तथा आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Didwana, Nagaur | Nov 14, 2026