सरधना: नगर में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, हर रोज हो रहा कोई न कोई हादसा, निगम अधिकारी कर रहे मनमानी
सरधना नगर में जल निगम द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व शुरू की गई हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था पाइपलाइन डालने के कारण नगर में सभी सड़कों को खोद दिया गया था और कुछ सड़कों की मरम्मत कर दी गई थी लेकिन जल भराव के दौरान नगर की अधिकांश वह सड़के क्षतिग्रस्त हो गई जिन में दो पहिया वाहन आदि गिरकर घायल हो रहे हैं।