चनपटिया: मोहर्रम जुलूस के दौरान चनपटिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई झड़प कई लोग हुए घायल पुरुष के मामले को कार शांत
बनकट पुरैना पंचायत के महादलित बस्ती में मंगलवार देर शाम मुहर्रम के मौके पर अखाड़े के दौरान अलग-अलग मोहल्ले के दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। इसमें करीब आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर झगड़ा को शांत कराया।