कोंडागांव: कलेक्टर द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 06 प्रकरणों में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की गई जारी
बड़ेराजपुर, कोण्डागांव और मर्दापाल तहसील के ग्रामीणों की मौत बिजली गिरने, डूबने, सर्पदंश और प्राकृतिक आपदा से हुई थी। 8 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत राशि को जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाए।