कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद की अवैध शराब, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2024 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब की 8 बोतल बरामद किए हैं, वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरपीएफ ने गुप्त सूचना कर आधार पर ट्रेन में छापेमारी कर एक व्यक्ति के पास से अवैध शराब की 8 बोतल बरामद की। जिसके बाद आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए पकड़े गए व्यक्ति को उत्पाद विभाग को सौंप दिया।