कांके: रांची के कचहरी चौक के पास सीआईडी डीएसपी से चेन छिनतई मामले में दो अपराधी समेत चार गिरफ्तार, एक फरार
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2024 रांची के कचहरी चौक के पास सीआईडी डीएसपी सरिता मुर्मू से चेन छिनतई मामले में घटना में शामिल दो अपराधी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में फरहान अंसारी और जाहिद खान शामिल हैं, वहीं लूटी हुई चेन खरीदने के आरोप में राजेश सोनी और मुकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि अजय सोनी अभी फरार है।