कांके: कई महीने से लापता CRPF जवान के मामले में राजभवन के पास CRPF जवान की पत्नी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2024 रांची स्थित राजभवन के पास CRPF जवान बादल मुर्मू की पत्नी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी, CRPF जवान बादल मुर्मू कई महीने से लापता है। इसको लेकर CRPF के पदाधिकारियों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक लापता CRPF जवान को ना ही पुलिस खोज पाई है और ना ही CRPF।