चौरीचौरा: बस ने महिला को ठोकर मारी, मौत के मामले में दर्ज हुआ केस
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर बिंटोलिया निवासिनी आरती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी सास माधुरी देवी अपनी पटीदारी की दो महिलाओं के साथ गुरुवार को राशन लेकर कोटेदार के वहां से घर आ रही थी कि चकदहा मोड पर एक तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस ने सामने से ठोकर मार दिया जिससे वह गिर पड़ी और इस समय बस का चालक गाड़ी को लेकर भागना चाहा।