चांपा: बिर्रा पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 किलो 24 ग्राम गांजा जब्त
जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी शुभम केवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 24 ग्राम गांजा को जब्त किया है. आरोपी शुभम केवट सक्ती जिले का निवासी है. दरअसल, बिर्रा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की बिक्री हो रही है.