निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटाखे की आवाज करने वाली 13 मोटरसाइकिलें की जब्ती
निम्बाहेड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखे जैसी आवाज करने वाली 13 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि साइलेंट जोन में ये बाइक सवार तेज आवाज कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। जिसकी जानकारी रविवार को सांय सवा 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर डीएसपी बद्रीलाल राव ने कार्रवाई की।