सामरी कुसमी: जोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला: कलेक्टर
कुसमी सामरी गुरुवार ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं माताओं को बेहतर पोषण स्वास्थ्य शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कुसमी के ग्राम जोधपुर के महुवापारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा फीता काटकर नवीन आंगनबाड़ी केंद्र काशुभारंभ किया गया