मरौना: मरौना थाना क्षेत्र के बसखोरा गांव के निवासी ने थाने में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का आरोप लगाया
Marauna, Supaul | Sep 29, 2026 मरौना थाना क्षेत्र के बसखोरा गांव वार्ड-1 निवासी रविंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे रामसेवक, आदर्श समेत अन्य लोग कथित रूप से उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट का आरोप है. शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए. शि