मरौना प्रखंड क्षेत्र के क्योटापट्टी रसुआर गांव में महा रूद्र यज्ञ के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम 6बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल आकर्षण