चकरनगर: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा कस्बा, शोभायात्रा निकालकर दी बप्पा को विदाई
कस्बे के बस्ती मोहल्ले में गुरुवार दोपहर 2 बजे गणेश महोत्सव के समापन पर धूमधाम से गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर जमकर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरे कस्बे में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे गूंजते रहे।