पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया आईजी शिवदीप वामनराव लांडे का हुआ तबादला, राकेश राठी होंगे नए आईजी
बिहार सरकार गृह विभाग द्वारा पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिस दौरान पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक शिवदीप वामनराव लांडे को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बिहार ,पटना में पदस्थापित किया गया। वहीं राकेश राठी को पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। बताते चलें कि पूर्णिया आईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने लगातार एक के बाद एक बड़े एक्शन लिए थे।