पूर्णिया पूर्व: कालीगंज दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, मेयर भी हुईं शामिल
नगर निगम वार्ड 46 स्थित कालीगंज दुर्गा मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाओं एवं कुवारी कन्याओं ने भाग लिया।मौके पर कलश यात्रा में शामिल होकर मेयर विभा कुमारी व समाजसेवी जितेंद्र यादव ने भक्तों का मनोबल को बढ़ाया।कलश यात्रा के दौरान मन्दिर कमिटी के अध्यक्ष प्रदीप मंडल, पूजा के सदस्य पुरूषोत्तम कुमार आदि लगे हुए थे।