पूर्णिया पूर्व: गौरा में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल के साथ किया अभद्र व्यवहार
मंगलवार को रात्रि करीब 9 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा वार्ड 4 निवासी सुरेश यादव पूर्णिया से काम कर बाइक से वापस अपने घर जा रहा था।जिस दौरान उन्होंने गौरा शिव मंदिर के समीप बाइक सड़क किनारे खड़ी कर मजदूर को उतारने लगा।उसी समय सामने से आ रहे बाइक सवार रंजीत ऋषि व विकास ऋषि ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।