सिरदला: परनाडाबर के मोहनरियापुल के पास 58 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो किशोरों समेत चार गिरफ्तार
परनाडाबर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहनरियापुल के पास से 58 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की। कार्रवाई में कारिगिधी गांव के दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरूद्ध किया गया, जबकि गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के कोड्या गांव निवासी दीपक कुमार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।