महादलित टोले में अररिया जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ दीप जलाकर मनाई दीपावली, दिया सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश
दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिलांतर्गत महादलित टोला, जय प्रकाश नगर, वार्ड संख्या-07 में स्थानीय लोगों के साथ दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया।
इस पहल के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। दीपावली का यह उत्सव समाज के सभी वर्गों के बीच प्रेम, अपनत्व और खुशियां साझा करने का एक सुखद अवसर बना।