जतारा: जतारा तहसील में किसानों से वसूली करते बाबू का वीडियो वायरल, कलेक्टर का ताबड़तोड़ एक्शन
जतारा के बाबू का जमीन रिकॉर्ड सुधार के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। जतारा तहसील के सेक्शन राइटर बृजेंद्र कुमार अरजरिया का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति का आदेश जारी कि