Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

बिलग्राम: चौधरी धर्म कांटे के पास सड़क पर टूटी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैगनआर घुसी, एयरबैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बचा

Bilgram, Hardoi | Dec 4, 2025
सांडी कस्बे में चौधरी धर्म कांटे के पास देर रात एक वैगनआर कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,लेकिन एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।जानकारी के मुताबिक, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककड़ा गांव निवासी असरफ अपनी वैगनआर कार से कहीं जा रहे थे सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होकर टूटी पड़ी थी,

MORE NEWS

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरदोई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ शहीद उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर’ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही सुदृढ़ नहीं बनाता, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा रावत ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए योग शरीर की लचीलापन, संतुलन, मानसिक शांति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु बाजपेयी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से अनेक जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

इस अवसर पर आयुष योग वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के योग प्रशिक्षकों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग प्रशिक्षकों ने जनसामान्य से 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हरदोई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ शहीद उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर’ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही सुदृढ़ नहीं बनाता, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा रावत ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए योग शरीर की लचीलापन, संतुलन, मानसिक शांति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु बाजपेयी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से अनेक जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर आयुष योग वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के योग प्रशिक्षकों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग प्रशिक्षकों ने जनसामान्य से 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Bilgram, Hardoi | Jun 15, 2026

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई के विकास को नई गति देगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और औद्योगिक विकास भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और डिजिटल व्यवस्थाओं के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

असीम अरुण ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तथा उज्जैन के महाकाल लोक जैसे प्रकल्प धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक बने हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष विज्ञान, बुनियादी ढांचे, जनकल्याण और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान-3, यूपीआई और जी-20 की सफल अध्यक्षता इसका प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जीएसटी व्यवस्था से देशभर में एकीकृत कर प्रणाली लागू हुई है, जबकि पीएलआई योजना और मेक इन इंडिया अभियान से घरेलू उत्पादन एवं निवेश को बढ़ावा मिला है। हाई स्पीड ट्रेनों और अन्य अवस्थापना परियोजनाओं से आवागमन और विकास को नई दिशा मिली है।

प्रेस वार्ता के बाद प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई के विकास को नई गति देगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और औद्योगिक विकास भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और डिजिटल व्यवस्थाओं के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। असीम अरुण ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तथा उज्जैन के महाकाल लोक जैसे प्रकल्प धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक बने हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष विज्ञान, बुनियादी ढांचे, जनकल्याण और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान-3, यूपीआई और जी-20 की सफल अध्यक्षता इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जीएसटी व्यवस्था से देशभर में एकीकृत कर प्रणाली लागू हुई है, जबकि पीएलआई योजना और मेक इन इंडिया अभियान से घरेलू उत्पादन एवं निवेश को बढ़ावा मिला है। हाई स्पीड ट्रेनों और अन्य अवस्थापना परियोजनाओं से आवागमन और विकास को नई दिशा मिली है। प्रेस वार्ता के बाद प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Bilgram, Hardoi | Jun 13, 2026

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई समीक्षा

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, चिकित्सा सुविधाओं, भूमि आवंटन, रोजगार एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही विभिन्न प्रकरणों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों तथा उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई समीक्षा हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, चिकित्सा सुविधाओं, भूमि आवंटन, रोजगार एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही विभिन्न प्रकरणों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों तथा उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 12, 2026

बावन में आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

हरदोई। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे वृहद अभियान के अंतर्गत विकास खंड बावन में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय कर्मचारियों से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा आमजन को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक ए.के. मौर्य, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बावन में आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी हरदोई। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे वृहद अभियान के अंतर्गत विकास खंड बावन में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय कर्मचारियों से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा आमजन को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक ए.के. मौर्य, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 12, 2026

अपर जिलाधिकारी ने की स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा, लापरवाही पर एसडीओ सिंचाई को नोटिस के निर्देश

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 1 मई से 31 मई 2026 तक प्राप्त स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से उनकी समीक्षा की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान शिथिलता पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश मिश्रा, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी ने की स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा, लापरवाही पर एसडीओ सिंचाई को नोटिस के निर्देश हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 1 मई से 31 मई 2026 तक प्राप्त स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से उनकी समीक्षा की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान शिथिलता पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश मिश्रा, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 11, 2026