बड़ौत: किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने दोघट थाना परिसर में दिया धरना
Baraut, Bagpat | Jul 11, 2025 किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसानो ने दोघट थाना परिसर में धरना शुरू किया। धरना धरना दे रहे किसानों की मांग है कि सरकार घरेलू बिजली बिल निशुल्क करें। चौगामा नहर में गई किसानों की भूमि का मुआवजा दिलाए जाए आदि सात मांगों को लेकर करीब चार घंटे धरना दिया गया। बाद में दोघट थाना प्रभारी निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।