बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने बाइक चोरी की 2 घटनाओं का खुलासा कर 1 बाल अपचारी के खिलाफ कार्रवाई की, 2 चोरी की बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Jul 11, 2025 बड़ौत पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बताया कि 4 जुलाई को साहिल निवासी कैराना शामली ने थाने पर सूचना दी कि अज्ञात चोर ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया है। इसके अलावा बुधवार को मोहम्मद रियाज निवासी नई बस्ती बागपत ने सूचना दी कि अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया और शुक्रवार को घटनाओं का खुलासा किया।