एकमा: मुंबई सड़क हादसे में एकमा के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ekma, Saran | Aug 19, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के गंज पर गांव निवासी सुनील सिंह के 21 वर्षीय पुत्र गुल्लू कुमार की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुल्लू मुंबई के बीयाड इलाके में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। काम खत्म कर कमरे पर लौट के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को शव गंज पर पहुंचा।