कसरावद नगर के शालीवाहन आश्रम में स्वर्गीय ओंकार लाल जी चौहान की स्मृति में नारायणी सेना संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुभाष जी चौहान द्वारा 251 फलदार वृक्षों का भव्य पौधारोपण किया गया। इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राजेश जी बडोले सहित 200 से अधिक समाज जन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उत्तम कार्य की सराहना की। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्री चौहान ने लेपा पुनर्वास स्थित नर्मदालय आश्रम पहुंचकर आदरणीय भारती दीदी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आगामी 9 तारीख को नर्मदालय आश्रम परिसर में भी पौधारोपण करने का संकल्प लिया। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #EnvironmentFriendly #SenSamaj #MpNews