प्रतापपुर: नदी पार कर 2 किमी दूर स्कूल जाने को मजबूर हैं हिंदिया खुर्द के बच्चे
चतरा जिले प्रतापपुर प्रखंड के हिंदिया खुर्द गांव के बच्चों की पढ़ाई बारिश में जोखिम भरी हो गई है। यहां के बच्चे रोजाना नदी पार कर करीब 2 किमी दूर सुरही विद्यालय जाते हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चों के बहने का डर बना रहता है। ग्रामीण अनुज सिंह भोक्ता, विजय गंझू, सुनील गंझू, संगीता देवी समेत अन्य ने बताया कि जान जोखिम में डालकर बच्चों को स्कूल भेज