बहराइच शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन
को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान
चलाया। इस अभियान के दौरान नियम
तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
गई।अभियान के तहत वाहनों को रोककर जांच की गई,
जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न लगे थे। नियमों
के खिलाफ पाए गए वाहनों के चालान काटे गए।मौके पर
मौजूद यातायात सीओ राज सिंह व आरटीओ सुशील कुमार
ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख़्त
हिदायत दी, और अनावश्यक तेज़ आवाज़ वाले हॉर्न व
मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करने की चेतावनी
दी।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
देने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाना और लोगों
को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है
ARTO Bahraich - Assistant Transport Office, UP Arto Bahraich Arto Sultanpur Arto Balrampur Arto Orai Jalaun ARTO Farrukhabad ARTO Shravasti - Assistant Regional Transport Office, UP
Bahraich, Bahraich | Nov 22, 2026