बहराइच के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, चार दिन में
92 हजार काथमाया बिल बहराइच के लखनऊ रोड स्थित
सिल्वर लाइन
हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर मरीज के परिजनों ने गंभीर
आरोप लगाए हैं।बड़े भाई राम विलास का कहना है कि
शुरुआत में प्रतिदिन 10 हजार रुपये का खर्च बताया गया,
लेकिन चार दिनों में 92 हजार रुपये का बिल थमा दिया
गया। अब तक 40 से 45 हजार रुपये जमा किए जा चुके
हैं। राम विलास ने बताया कि हमारे पास अब पैसे नहीं बचे
इसी लिए यहां इलाज नहीं करा सकते।आरोप है कि परिजन
मरीज को मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाना चाहते हैं,
लेकिन अस्पताल प्रशासन रेफर नहीं कर रहा है।पीड़ित
परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष
जांच कर मरीज को तत्काल रेफर कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या
कार्रवाई करता है।