कोईलवर: कोईलवर में होटल व्यवसायियों पर फायरिंग और लूट का खुलासा, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
16 जून की रात होटल व्यवसायियों पर फायरिंग कर सोने की चेन और 40 हजार रुपये लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है।रविवार दोपहर 12 बजे कोईलवर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर एसडीपीओ-2 रणजीत कुमार दी जानकारी।