चकरनगर: दो दिन से लगातार हुई बारिश में एक बार फिर बढ़ा चंबल का जलस्तर, बाढ़ चौकियां अलर्ट
दो दिन से लगातार हुई भीषण बारिश में चंबल नदी के जलस्तर में फिर बढोत्तरी देखी जा रही है। तहसील प्रशासन महीनाभर से एक्टिव मोड़ पर है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि जब तक बांध से पानी नहीं छोड़ा जाएगा तब तक बाढ़ जैसे हालात नहीं बनेंगे। बर्षात से जल स्तर बढ़ा है लेकिन खतरे की फिलहाल कोई आशंका नहीं है।