फर्रुखाबाद: पटेल पार्क से निषादराज जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, हवन पूजन के बाद शोभा यात्रा का हुआ शुभारंभ, काली अखाड़ा ने दिखाए
रविवार दोपहर को निषादराज की जयंती के अवसर पर फर्रुखाबाद के पटेल पार्क से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे चल रहा था जहां बड़ी संख्या में युवा थिरक रहे थे। महिलाएं हाथों में झंडा लिए चल रही थी। उसके पीछे निषाद राज की झांकी थी वहीं एक और अन्य झांकी भी थी। शोभायात्रा में काली अखाड़ा द्वारा करतब दिखाए जा रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में