मंडी: नगर निगम मंडी के 5 मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ
Mandi, Mandi | Jan 27, 2024 नगर निगम मंडी के 5 मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। डीसी अरिंदम चौधरी ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। प्रदेश सरकार ने नेला वार्ड के दिनेश पटियाल, नितिन भाटिया, यशकांत कश्यप, पड्डल वार्ड के दर्शन ठाकुर व लोअर समखेतर के संजय को पार्षद के रूप में मनोनीत किया है।