हज़ारीबाग: नशा कारोबारियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, ब्राउन शुगर व गांजा के साथ 6 गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जिले के इचाक थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ रविवार को एग्यारह बजे पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ग्राम हदारी स्थित स्कूल के पीछे अवैध मादक पदार्थ की खरीद–बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिना देर किए सख्त कदम उठाया।