लखीसराय। जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित जॉब कैंप में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कैंप में आमधनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। शनिवार की दोपहर 1:50 पर कार्यालय कर्मी नीतीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जॉब कैंप के दौरान 13 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।