हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सीवरेज लाइन राम भरोसे, कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त और कई जगह बैठी लाइन इंजन के सेट के सहारे गंदा पानी
शहर की सीवरेज व्यवस्था का संकट अब इंजन सेट के सहारे गंदे पानी की निकासी तक पहुंच गया है। जंक्शन सिविल लाइंस क्षेत्र में कई जगह सीवरेज पाइपलाइन बैठने और मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से निकासी ठप हो रही है। हालात यह हैं कि महिला थाने के पास खेल मैदान के निकट पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है।