मैनपुरी: शहर में लगने वाले बृहस्पति बाजार को ट्रैफिक इंचार्ज अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ हटवाया
बृहस्पतिवार को शहर में लगने वाले बाजार को ट्रैफिक इंचार्ज अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर हटवा दिया है। तो वहीं बाजार हटाने पर दुकानदारों में आक्रोश भी दिखा। लेकिन ट्रैफिक इंचार्ज ने दोबारा से दुकानों के बाहर लगने वाले बृहस्पतिवार बाजार को न लगाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया है।