मैनपुरी: जनपद के आर्यन चौहान का एनडीए में हुआ चयन, करणी सेना ने किया स्वागत सम्मान
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी आर्यन चौहान पुत्र राजीव चौहान का एनडीए में चयन हुआ है। जिसके बाद उसके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। करणी सेना के पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय पर आर्यन चौहान का एनडीए में चयन होने पर उसका भव्य स्वागत सम्मान किया है।