मैनपुरी: करहल क्षेत्र निवासी पीड़ित ने दबंग पर उसके मकान पर अवैध कब्जा किए जाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
गुरुवार को करहल क्षेत्र के ग्राम नगला सुखी निवासी सत्यवीर पुत्र रामनाथ सिंह ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि बीती 21 फरवरी की रात्रि में गांव के दबंग ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया। जिससे पीड़ित काफी परेशान है। वहीं परेशान होकर पीड़ित मुख्यालय पहुंचा और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।