मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र के नगला मंगली में मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मंगली निवासी विजयपाल पुत्र मिजाजीलाल ने सपा को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहासुनी होने पर गांव के दबंगों ने उनके और उनके परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़ित ने थाना घिरोर में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।