मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में दबंगों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, एएसपी सिटी राहुल मिठास ने दी जानकारी
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में पीड़ित परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बीती 20 फरवरी का बताया जा रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए एएसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें कुछ लोगों के बीच हॉट-टॉक हो रही है। इसमें जांच करके कार्रवाई की जायेगी।