रायबरेली: बबुरा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में सई नदी के किनारे मिला शव, पुलिस ने भेजा पीएम के लिए
Raebareli, Raebareli | Oct 15, 2026
15 अक्टूबर बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे के आसपास पुलिस व एनडीआरएफ टीम की मदद से वृद्ध के शव को खोजा जा सका है। बुधवार को सुबह 70 वर्षीय वृद्ध अपने घर से दवा लेने के लिए निकला था। वृद्ध शाम तक घर पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने वृद्ध की खोजबीन शुरू की तो बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे वृद्ध नदी की ओर जाता दिखाई पड़ा।परिजनों की सूचना पर तलाश की गई।